Video: निशु आजाद केस के आरोपी स्वतंत्र की गिरफ्तारी! CJP का Next Plan और Delhi Police की चुनौती

दिल्ली में निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने हत्या के प्रयास यानी धारा 307 भी बढ़ा दी है। इससे पहले संसद मार्ग थाने पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई। आखिर 23 जुलाई की घटना के बाद अब मामला क्यों गरमाया? आरोपी कहां है और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों में कितनी सच्चाई है? जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 4 September 2026, 9:03 PM IST

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में आज शुक्रवार का दिन काफी अहम साबित हुआ। निशु आजाद के पिता संजय कुमार का सिर फाड़ने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अब हत्या के प्रयास यानी धारा 307 भी बढ़ा दी गई है।

हालांकि, धारा 307 बढ़ाए जाने से पहले दिल्ली में तनाव का माहौल बना रहा। दिल्ली के सांसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर कॉकरोच जनता पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। इस मामले को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्या-कुछ हुआ? देखिए डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास वीडियो स्टोरी में...

डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश, एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, पत्रकार माज़ आलम और संवाददाता मयंक तंवर ने लाइव डिबेट में इस घटना से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की। साथ ही सीजेपी और संगठन के फाउंडर अभिजीत दिपके के अगले प्लान पर भी चर्चा की गई।

इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखिये पूरा वीडियो

निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ क्यों मारपीट हुई?
संजय कुमार को पीटने वाला स्वतंत्र भारद्वाज इस वक्त कहां है?
मामला 23 जुलाई का था, लेकिन अब क्यों भड़का?
मारपीट में संजय कुमार के सिर में कितने टांके आए थे?
क्या आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के पीछे सच में किसी मंत्री का हाथ था?
निशु आजाद मामले के बाद देश के युवाओं में क्या संदेश गया?
अभिजीत दिपके इस वक्त कहां हैं?
अभिजीत दिपके को सभी राजनीतिक पार्टियां अपने साथ क्यों लाना चाहती हैं?
अभिजीत दिपके की एक अपील पर लाखों युवा क्यों एकत्रित होते हैं?

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 8:25 PM IST