कैंची धाम मार्ग पर खड़ी कार अचानक लपटों में घिरी, श्रद्धालु की गाड़ी जलकर राख

कैंची धाम मार्ग पर दिल्ली से आए श्रद्धालुओं की कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन जलकर राख हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 March 2026, 7:32 PM IST

Nainital: नैनीताल जिले में कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। पलभर में वाहन पूरी तरह जल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

घटना के दौरान दिल्ली से आए श्रद्धालु नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के समय ही उनकी सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि थोड़े ही समय में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

झूला पुल नैनीताल की पहाड़ियों में बसा ब्रिटिशकाल का अनमोल धरोहर, सवा सौ साल बाद भी मजबूती का प्रतीक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया । प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, वाहन में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी होगी, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

नैनीताल में गैस संकट या कुछ और? कोयले की मांग अचानक क्यों बढ़ी, होटल व्यवसायियों में मचा हड़कंप

गनीमत यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि आग लगने के वक्त वाहन में कोई मौजूद होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 23 March 2026, 7:32 PM IST