पतियों को मौत के घाट उतारने वाली जेल मे रखेंगी व्रत, रविता, दामिनी और मुस्कान ने जेलर से मांगी पूजन सामग्री

जेल में बंद कुछ महिला कैदी भी अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं। इनमें पति की हत्या के मामले में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान और रविता के अलावा दामिनी भी शामिल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 October 2026, 1:28 PM IST

New Delhi: अहोई अष्टमी का पर्व मनाया 1 नवंबर को  मनाया जाएगा। इस मौके पर जेल में बंद कुछ महिला कैदी भी अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं। इनमें पति की हत्या के मामले में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान और रविता के अलावा दामिनी भी शामिल है। दामिनी पर भी अपने पति की गला दबाकर हत्या करने का मामला है। जेल की चारदीवारी के पीछे रह रहीं इन महिलाओं ने अहोई अष्टमी पर पूजा करने की इच्छा जताई है। इसके लिए मुस्कान, रविता और दामिनी ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा से पूजा की सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

नीले Drum वाली मुस्कान भी रखेगी व्रत  

नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची मुस्कान रस्तोगी जेल में अपनी दो बेटियों की लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेगी। मुस्कान चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। वह इस पर्व पर अपनी बेटियों की सलामती और खुशहाल जीवन की कामना करेगी। 

नीले ड्रम वाली मुस्कान भी रखेगी व्रत( AI Generated ig)

पति को सांप से कटवाकर की थी हत्या 

बहसूमा की रविता ने अपने पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पा चुकी है। वो भी अपने बच्चों के लिए व्रत रखने की तैयारी कर रही है। इस मामले में आरोप है कि पति की हत्या के बाद बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया था। जेल में बंद होने के बावजूद दोनों महिलाएं अहोई अष्टमी पर अपनी संतानों के लिए पूजा और व्रत करना चाहती हैं।

रविता ने भी जताई व्रत रखने की इच्छा( AI Generated ig )

हस्तिनापुर की दामिनी भी रखेगी व्रत

हस्तिनापुर में अपने पति अतुल पंवार की हत्या के मामले में जेल में बंद दामिनी ने भी अपने इकलौते बेटे की लंबी उम्र के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखने की इच्छा जताई है। मुस्कान, रविता और दामिनी ने जेल प्रशासन से 1 नवंबर को व्रत रखने की अनुमति मांगी है। दामिनी ने भी पूजा के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि तीनों महिला बंदियों ने अहोई अष्टमी का व्रत रखने की इच्छा जाहिर की है। उनकी मांग के अनुसार जेल प्रशासन की ओर से पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे जेल में रहकर भी व्रत और पूजा कर सकें।

37 कैदी महिलांए रखेगी करवाचौथ का व्रत

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 37 महिला कैदी करवाचौथ के दिन अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखेंगी। इन महिलाओं ने जेल प्रशासन से पूजा के लिए करवा उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को करवा दिया जाएगा। इसके अलावा, जेल में बंद महिला कैदियों और दोषियों को पूजा-पाठ के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Location :  New Delhi

Published :  29 October 2026, 1:28 PM IST