मुस्लिम से हिंदू बनी औरत के अंतिम संस्कार पर बवाल, पुलिस ने सुलझाया मामला

आगरा के गांव सैमरा में एक मुस्लिम औरत ने अपना धर्म बदलकर हिंदू मेंं बदल गई। उसके अंतिम संस्कार को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि गांव में तनाव बढ़ गया। दफनाने की जिद पर अड़ा था पति, लोग हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराना चाहते थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 November 2026, 1:04 PM IST

Agra: आगरा के गांव सैमरा में मंगलवार देर रात एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि गांव में तनाव बढ़ गया। एक तरफ पति, पत्नी की आखिरी इच्छा के मुताबिक उसे दफनाने की जिद पर अड़ा था, तो दूसरी तरफ परिवार के लोग हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराना चाहते थे। मुस्लिम समाज ने भी कब्रिस्तान में शव दफनाने की अनुमति नहीं दी। घंटों चले विवाद के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में सुलह हुई और आखिरकार महिला को पति के खेत में दफनाया गया।

55 वर्षीय रुखसाना उर्फ मंजू की शुक्रवार देर रात बीमारी से मौत हो गई थी। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। मुस्लिम से हिंदू बनी थी। उसकी शादी महेंद्र सिंह जाटव से हुई थी।

ये भी पढ़े- यूपी में तबादलों का दौर जारी; एसपी ने चलाया हंटर, सुलतानपुर में 37 दरोगा इधर से उधर

पति बोला - दफनाना ही पत्नी की आखिरी इच्छा थी

पति महेंद्र ने बताया कि पत्नी भले ही हिंदू बन गई थी, लेकिन वह मुस्लिम थी। उसकी आखिरी इच्छा थी कि मरने के बाद उसे मुखाग्नि न दी जाए, बल्कि दफनाया जाए। महेंद्र पत्नी की इसी इच्छा को पूरा करना चाहता था।

परिवार ने किया विरोध

दूसरी ओर परिवार के लोगों ने दफनाने का विरोध किया। उनका कहना था कि हिंदू बनने के बाद महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से ही होना चाहिए।

मुस्लिम से हिंदू बनी औरत के अंतिम संस्कार पर बवाल ( img: Dynamite news)

कब्रिस्तान में भी नहीं मिली जगह 

 पति ने मुस्लिम समाज से कब्रिस्तान में दफनाने की बात कही तो वहां से भी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और गांव सैमरा में तनाव की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े- ट्रेविस हेड ने IPL-2027 से नाम वापस लिया, अभिषेक शर्मा के लिए लिखा खास संदेश

पुलिस ने कराई सुलह, खेत में हुआ अंतिम संस्कार

विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठकर दोनों पक्षों से बातचीत की और सुलह कराई। सभी पक्षों की सहमति के बाद आखिरकार महिला के शव को पति महेंद्र सिंह जाटव के हिस्से के खेत में दफनाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। अब गांव में कोई विवाद नहीं है।

Location :  Agra, Uttar Pradesh

Published :  18 November 2026, 1:04 PM IST