UPSC Result: बुलंदशहर के तुषार सिंह ने पहले प्रयास में पास की UPSC, 22 वर्ष की उम्र में बने IAS अधिकारी

बुलंदशहर के तुषार सिंह ने महज 22 वर्ष की उम्र में अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 April 2025, 12:31 PM IST

बुलंदशहर: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित होते ही पूरे देश से सफलता की कहानियां सामने आने लगी हैं। इन्हीं में से एक नाम है सामने आ रहा है तुषार सिंह का, जो कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में तुषार ने अपने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ के अनुसार, तुषार सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 385 हासिल की है।

इंटर में प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

जानकारी के अनुसार, तुषार सिंह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई बुलंदशहर में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की थी और इस दौरान उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। हालांकि, सीबीएसई ने 2020 में कोरोना के कारण इंटरमीडिएट का रिजल्ट देरी से जारी किया था, जिस कारण रिजल्ट दो महीने लेट से आया।

पूरे जिले में खुशी की लहर

बता दें कि तुषार बुलंदशहर के यमुनापुरम कॉलोनी के निवासी हैं और उनके पिता प्रोफेसर ओ.पी. सिंह, शिक्षा जगत से जुड़े एक व्यक्ति हैं। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है।

इस दिन हुई थी परीक्षा

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कुल 14,627 उम्मीदवारों को लिखित (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने के योग्य पाया गया। यह परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित कराई गई। इनमें से केवल 2,845 उम्मीदवार ही ऐसे थे जो साक्षात्कार के लिए सेलेक्ट हुए।

इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा प्रतिवर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।

Location : 
  • Bulandshahr

Published : 
  • 22 April 2025, 12:31 PM IST