यूपी में बदला मौसम का मिजाज: 45 जिलों में मेघ मेहरबान, घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके जिले में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है! लखनऊ समेत 45 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान 4°C तक गिरेगा। जानिए अपने शहर का हाल और सावधानियां।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 7:50 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की धूप और चिपचिप वाली गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय होने जा रहा है।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस हफ्ते राज्य भर में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। सबसे राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

क्यों और कैसे बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure System) अब धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

Weather Update: मानसून एक्सप्रेस ने UP समेत इन राज्यों का किया रुख, Delhi-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

इसकी वजह से मानसूनी ट्रफ रेखा (Monsoon Trough) अब उत्तर दिशा यानी गंगा के मैदानी इलाकों की ओर खिसक रही है। इस बदलाव से यूपी के मैदानी और तराई इलाकों में मानसूनी हवाएं बेहद मजबूत हो गई हैं, जिससे झमाझम बारिश के अनुकूल माहौल बन गया है।

तराई में भारी तबाही: सिद्धार्थनगर में रिकॉर्डतोड़ बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तराई इलाकों में कुदरत का अलग ही रूप देखने को मिला। सिद्धार्थनगर जिले में तो मूसलाधार बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां के बांसी इलाके में रिकॉर्ड 242.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को लखनऊ, गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, मुरादाबाद और बरेली समेत तराई व आसपास के लगभग 20 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

45 जिलों में वज्रपात का खतरा: बरतें ये खास सावधानियां

बारिश के साथ-साथ प्रदेश के करीब 45 जिलों (जिनमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और झांसी का क्षेत्र शामिल है) में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है।

UP Monsoon Update: मानसून की फिर से जोरदार वापसी, 4 से 10 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों की सलाह:

  • बारिश और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, खेतों या पेड़ के नीचे बिल्कुल खड़े न हों।
  • पक्के मकानों में शरण लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखें।
  • तराई वाले निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें।

Location :  Lucknow

Published :  3 August 2026, 7:50 AM IST