UP Weather Today: यूपी के 63 जिलों में कुदरत का बड़ा अलर्ट, अगले 4 दिन बंद कमरे में रहने की चेतावनी!

यूपी के मौसम में बड़ा उलटफेर! मौसम विभाग ने गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ समेत 63 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4 दिनों तक 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की आशंका है। जानिए आपके शहर का हाल।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 June 2026, 8:27 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच अचानक हुए इस बदलाव ने सबको चौंका दिया है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश की वजह से तापमान (पारा) काफी नीचे चला गया है, जिससे लोगों को जानलेवा लू से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को तापमान में एक बार फिर थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, लेकिन राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

70 KM की रफ्तार से आएगा तूफान

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 63 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस तूफान का असर पूर्वांचल, अवध, वेस्ट यूपी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और बुंदेलखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। विशेष रूप से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और बरेली मंडल के जिलों के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में भी आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है।

आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में आए इस अचानक बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाएं हैं। इसके साथ ही, 28 मई से सक्रिय हुए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण राज्य में आंधी और बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक, यानी 6 जून तक, प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि (ओले गिरना) की भी आशंका जताई गई है। पश्चिमी यूपी और तराई के क्षेत्रों में इस तूफान का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 जून तक मिलेगी गर्मी से राहत

बढ़ सकती है धूप और उमस की दोहरी मार

राहत की खबरों के बीच मौसम विभाग ने एक और चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान कुछ इलाकों में धूप और उमस (Humidity) का असर अचानक बढ़ सकता है, जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी होगी। लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से सहारनपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल, कन्नौज, शाहजहांपुर, बहराइच, मैनपुरी और फिरोजाबाद में आंधी-बारिश का विशेष अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Location :  Lucknow

Published :  2 June 2026, 8:27 AM IST