
सुबह छाई धुंध और आगरा से झांसी तक बारिश का अलर्ट (सोर्स- Pinterest)
Lucknow: त्योहारों के इस उल्लास भरे माहौल में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नवरात्रि और दुर्गापूजा की धूम के बीच राज्य के कई हिस्सों में आज, 19 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर प्रशासन और आम जनता सतर्क हो गई है।
राज्य के कई इलाकों में अब सुबह के समय सर्दी का अहसास होने लगा है। विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के वक्त घर से बाहर निकलना ठंडा लगने लगा है। प्रयागराज के कौंधियारा, जारी, सेहरा और गौहनिया जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह होते ही कोहरे जैसा नजारा देखने को मिला। सड़कों, खेतों और खलिहानों पर हल्की धुंध छाई रही, जिससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम में आए इस बदलाव से यह संकेत मिलने लगा है कि आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ने वाली है।
आज उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बिजनौर, गोरखपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, कानपुर और झांसी में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी आशंका है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हमीरपुर में 24 घंटे में दूसरी फायरिंग, शराब पी रहे युवक पर झोंका फायर; बाल-बाल बची जान
आज के इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि आज के बाद अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 23 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। त्योहार के इन दिनों में लोग साफ और सुहाने मौसम का आनंद ले सकेंगे।
Location : Lucknow
Published : 19 October 2026, 8:31 AM IST