मौसम का मिजाज सख्त: यूपी में आज भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, इन जिलों में रहें सतर्क

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज बहराइच, कानपुर, मेरठ, आगरा और गोरखपुर समेत 15 जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 November 2026, 7:55 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में आज (3 नवंबर 2026) मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, आज राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज बहराइच, कानपुर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम ठंडक, दिन में तेज धूप, जानें लखनऊ से नोएडा तक आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बदलाव के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा, रायबरेली और बाराबंकी जैसे इलाकों में भी हवाओं का रुख बदला रहेगा।

भारी बारिश का अलर्ट (सोर्स-Pinterest)

चक्रवाती तूफान के इस अचानक असर से जहां एक तरफ प्रदूषण और गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते किसानों की चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

Up Weather Alert: फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश का तांडव, पेड़ गिरने से रास्ते जाम और शहीद स्मारक की दीवार क्षतिग्रस्त

प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे कटी हुई फसलों और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं, ताकि अचानक होने वाली बारिश से नुकसान से बचा जा सके। इसके अलावा, आम जनता को भी सलाह दी गई है कि वे तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित ठिकानों पर ही रहें।

Location :  Lucknow

Published :  3 November 2026, 7:55 AM IST