
प्रतीकात्मक छवि
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच DA में बढ़ोतरी को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में भी इजाफा होगा।
राज्य सरकार की तैयारी है कि मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए DA का लाभ कर्मचारियों को दिया जाए। चूंकि मई का वेतन जून की शुरुआत में खातों में आता है, इसलिए कर्मचारियों को जून में मिलने वाली सैलरी में बढ़ी हुई रकम दिखाई देगी। पेंशनर्स की पेंशन में भी इसी हिसाब से बढ़ोतरी होगी।
योगी सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद लिया है। आमतौर पर राज्य सरकारें केंद्र के DA पैटर्न को फॉलो करती हैं। ऐसे में यूपी सरकार के इस फैसले का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई और घरेलू खर्चों के दबाव के बीच DA में बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगी। खासतौर पर पेंशनर्स और निम्न आय वर्ग के कर्मचारियों को इससे काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
Location : Lucknow
Published : 21 May 2026, 3:07 PM IST
Topics : DA 60 Percent UP DA Hike 2026 UP Pensioners News Uttar Pradesh Government Employees Yogi Government DA Increase