
वृंदावन बालिका गृह में जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा (img : google)
Mathura : वृंदावन के राजकीय बालगृह में तालाशी के दौरान 11 मोबाइल फोन और 4 चार्जर बरामद हुए। इसके बाद बालिकाओं ने हंगामा करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
राजकीय बालगृह में रह रहीं बालिकाओं के पास मोबाइल होने की सूचना पर अधीक्षिका को आदेश पर महिला कर्मचारियों के कमरों में तलाशी ली तो 11 मोबाइल बरामद हुए। इन मोबाइलों के अज्ञात व्यक्तियों ने षड्यंत्र के तहत बालिकाओं के पास पहुंचाया था।
मोबाइल बरामद होने पर जमकर हुआ हंगामा
मोबाइल बरामद होने के बाद बालिकाओं ने सदन में जमकर हंगामा किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। सदन अधिक्षिका की लेख पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज करवाए मुकदमे में चैतन्य विहार फेस दो स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) की अधीक्षिका प्रगाति खरे ने कहा सदन में 128 बालिकाएं आवासित हैं।
आवासित बालिकाओं के पास मोबाइल होने की संभावना पर उन्होंने एक जून की शाम सात बजे सदन के सभी कक्षों में सदन की महिला कर्मचारियों के माध्यम से चेकिंग करवाई गई तो 11 मोबाइल व 4 चार्जर बरामद हुए। सभी मोबाइल अज्ञात व्यक्तियों ने बालिकाओं को आपराधिक षडयंत्र के तहत सदन तक पहुंचाए।
Mathura News: 5 साल की शादी, 5 मिनट का खौफनाक अंत: पति-पत्नी की मौत से हड़कंप
बच्चों के बीच झगड़े से चला पता
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अरूण डागर को सौंपी है। पुलिस बरामद किए गए सिम कार्डो के डिटेल के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बालिका गृह के अंदर ये मोबाइल फोन किस माध्यम से और किन बाहरी लोगों द्वारा पहुंचाए गए थे। डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि रात को बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसे शांत किया गया। जब बच्चे आते हैं तो अपने साथ मोबाइल ले आते हैं। चैकिंग में वह मोबाइल जब्त कर लिए गए।
Location : Mathura
Published : 6 June 2026, 7:33 PM IST
Topics : 11 Mobile Phones Seized Government Girls Shelter Home police investigation up Unauthorized Mobile Phones Vrindavan Girls Home