
मायावती द्वारा सतवीर सिंह नागर को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया गया (सोर्स- एक्स)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सतवीर सिंह नागर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उनको मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद डाइनामाइट न्यूज़ ने उनसे खास बातचीत की। खास बातचीत में सतवीर सिंह नागर ने कहा कि अब नोएडा समेत वेस्ट यूपी में बड़ा बदलाव होने वाला है।
सतवीर नागर ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए सबसे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार व्यक्त किया, क्योंकि उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी उनको दी है। उसके बाद सतवीर नागर ने कहा, "अब वेस्ट यूपी में बड़ा बदलाव होने वाला है। केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि पूरे वेस्ट यूपी में बहुजन समाज पार्टी की हवा चलने वाली है। हर वर्ग का व्यक्ति बहन जी को पसंद करता है और इस बार मायावती एंट्री लेने वाली हैं।
उन्होंने आगे कहा, "आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी बहुत ज्यादा मजबूत होने वाली है। अब दौर बदलने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। केवल वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मायावती के पक्ष में हवा चलने वाली है, क्योंकि लोग जान चुके हैं कि मायावती ने इस प्रदेश का कितना विकास दिया।"
Location : Lucknow
Published : 4 July 2026, 1:07 PM IST