Sambhal News: ताबूत जुलूस में नोहा पढ़ने को लेकर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत से मचा हंगामा

संभल के असमोली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुकनाला सादात में हजरत मुस्लिम इब्ने अक़ील की शहादत की याद में निकाले गए ताबूत जुलूस के दौरान सोमवार रात विवाद हो गया। नोहा पढ़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 May 2026, 1:35 PM IST

Sambhal: संभल के असमोली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुकनाला सादात में हजरत मुस्लिम इब्ने अक़ील की शहादत की याद में निकाले गए ताबूत जुलूस के दौरान सोमवार रात विवाद हो गया। नोहा पढ़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जुलूस बीच रास्ते में रोकना पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हर साल निकलता है ऐतिहासिक जुलूस

जानकारी के अनुसार, गांव में हर वर्ष यह ताबूत जुलूस निकाला जाता है, जिसे एक ऐतिहासिक और पारंपरिक आयोजन माना जाता है। जुलूस की शुरुआत इमामबाड़ा साहिबुज़ज़मान से होती है और यह इमामबाड़ा बनी हाशिम पर जाकर समाप्त होता है।

नोहा पढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

इस बार मजलिस के बाद जैसे ही ताबूत जुलूस शुरू हुआ, नोहा पढ़ने को लेकर राजा पक्ष और शाहनवाज़ पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष नोहा पढ़ रहा था जबकि दूसरा पक्ष अलग तरह से पढ़ने की बात कह रहा था।

कहासुनी से बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गई। माहौल बिगड़ने पर जुलूस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा।

इलाके में तनाव, पुलिस की निगरानी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Location :  Sambhal

Published :  27 May 2026, 1:35 PM IST