Railway Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, टिकट बुकिंग सहायक के पदों पर भर्ती, 4 स्टेशनों पर मिलेगी नौकरी

10वीं पास लोगों के लिए खास अवसर रेलवे ने M-UTS सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। M-UTS सहायक के पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को जरूरी उपकरण अपने खर्च पर खरीदने होंगे। इस काम के बदले उन्हें 1 से 3 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाएगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 12:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल में नौकरी करने का अच्छा मौका आया है। रेलवे ने M-UTS सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास युवा उम्मीदवारों के साथ रेलवे से रिटायर हो चुके कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती स्थायी नहीं, बल्कि संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) के आधार पर की जाएगी। यानी चुने गए उम्मीदवारों को तय समय के लिए काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग रेलवे के साथ काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है , इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 तय की गई है।

आवेदन के लिए 10वीं पास होना जरूरी

रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
इस भर्ती के लिए फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये की बयाना राशि भी जमा करनी होगी। इसके अलावा चयन होने पर सामान्य उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि देनी होगी। वहीं, रेलवे से रिटायर कर्मचारियों के लिए यह राशि 20 हजार रुपये तय की गई है।
M-UTS सहायक के पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को जरूरी उपकरण अपने खर्च पर खरीदने होंगे। इस काम के बदले उन्हें 1 से 3 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाएगा।

रेलवे M-UTS सहायक की वैकेंसी 2026

किस स्टेशन पर कितने पद भरे जाएंगे? यह भी जानना जरूरी है, जिससे आपको मालूम रहे कि किस स्टेशन पर रोजगार के ज्यादा मौके हैं।

स्टेशन का नाम वैकेंसी
प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) 36
कानपुर सेंट्रल (CNB) 36
अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) 18
प्रयागराज (PCOI) 12
कुल 102

रेलवे संविदा भर्ती 2026 की डिटेल्स

पद- M-UTS सहायक
वैकेंसी- 102
ऑफिशियल वेबसाइट- ncr.indianrailways.gov.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट -26 नवंबर 2026
जॉब टाइप संविदा (कॉन्ट्रेक्चुअल)
कार्य अवधि -30 जून 2027 तक

डॉक्यूमेंट्स कौन से चाहिए?

10वीं का सर्टिफिकेट, पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड), पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र रेलवे की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेस पर होगी। इसे किसी भी प्रकार से सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। कार्यकाल पूरा होने के बाद नियमित नियुक्ति से जुड़ा किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

रेलवे भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन,

26 नवंबर दोपहर 1 बजे तक जमा करना होगा फॉर्म रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म प्रयागराज, छिवकी, कानपुर और अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में मिलेगा। इसके लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in⁠ पर जाकर भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।

Location :  Uttra Pradesh

Published :  19 November 2026, 12:26 PM IST