
भाजपा महिला नेता के बेटे का एक अश्लील वीडियो वायरल
मैनपुरी: बिहार में एक विवाह कार्यक्रम में बलिया के बब्बन सिंह द्वारा अश्लील हरकत, मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की हाईवे कांड और गोंडा भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष का एक महिला कार्यकर्ता को संभालने के वायरल वीडियो का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मैनपुरी से भाजपा महिला नेता के बेटे का एक अश्लील वीडियो कांड ने तहलका मचा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मैनपुरी शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मैनपुरी शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई और भाजपा नेत्री के बेटे के ये वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था। इस मामले में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।विपक्ष कह रहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है। कांग्रेस नेकहाकि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। दोपहर का सामना किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अगर इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला, सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।
Location : Mainpuri
Published : 31 May 2025, 11:49 AM IST
Topics : BJP leader's son controversy Mainpuri pornographic video scandal Opposition attacks BJP Police inaction and political pressure Social media video viral Women worker harassment