
शादाब के घर में मातम
Meerut News: मामला मेरठ से लगभग 25 किलोमीटर दूर सरधना का है। यहां 9वीं कक्षा की छात्रा अपने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर रहने वाले शादाब नामक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच पहली बार मुलाकात स्कूल जाते समय हुई, जहां लड़की रोज स्कूल जाती थी और रास्ते में ही शादाब उससे बातें करता था। शुरू में लड़की इनकार करती थी, लेकिन करीब दो महीने बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, दोनों ने मोबाइल और वॉट्सऐप के माध्यम से संवाद शुरू किया। लड़की की उम्र 15 साल थी और शादाब 17 साल का था। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया, लेकिन उनके धर्म और परिवार की बिरादरी अलग होने के कारण इनकी शादी का विरोध किया। शादाब और लड़की को मिलने नहीं दिया जाता था। लड़की अपने परिवार में 3 बहनों में सबसे बड़ी थी। इसके अलावा शादाब की एक बहन है। जब लड़की के परिजनों ने इंकार किया तो उन्होंने शादी खुद करने का तय किया।
करीब छह महीने पहले उन्होंने लड़की को लड़के के साथ देख लेने के बाद उस पर पाबंदी लगा दी। लड़के ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेम को लेकर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बात-चीत और मिलना-जुलना अभी भी जारी था, लेकिन घरवालों की रोक-टोक से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
10 जुलाई गुरुवार की रात दोनों ने फोन पर करीब रात 8.30 बजे बातचीत की। दोनों ने तय किया कि अब वे साथ नहीं रह सकते, इसलिए मरने का फैसला लिया। दोनों ने लगभग 9 बजे अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। इस घटना के दौरान दोनों कॉल पर लाइव रहे। पहले लड़की और फिर लड़के से जहर खा लिया। दोनों को उनके परिवार अस्पताल ले गए। लड़की को रात 2 बजे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसके घर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और बिना पुलिस को सूचित किए ही दफना दिया गया। लड़के का अस्पताल में सुबह 8 बजे निधन हो गया। पुलिस को खबर दी गई और पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजे गए। दोनों के परिवारों ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है।
सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों परिवारों के सदस्यों से बयान लिए जा रहे हैं। लड़की की मौत रात को ही हो गई थी, जिसके कारण परिवार ने तुरंत अंतिम संस्कार कर दिया। लड़के का पोस्टमॉर्टम कर शव पोस्टमार्टम गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Location : Meerut
Published : 12 July 2025, 3:16 PM IST
Topics : boyfriend girlfriend love Meerut क्राइम