
ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं कंगना रनौत (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Agra: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत रविवार को आगरा पहुंची। उन्होंने अपने परिवार के संग विश्वप्रसिद्ध ताज का दीदार किया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 3 बजे उन्होंने स्मारक में प्रवेश किया। यहां करीब 45 मिनट तक भ्रमण किया। इस दौरान कंगना ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। उन्होंने गाइडों से ताज की पच्चीकारी व इतिहास के बारे में जानकारी ली।
परिवार के साथ ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
उन्होंने गाइड से स्मारक के निर्माण और मुगलकालीन स्थापत्य कला से जुड़ी जानकारियां भी लीं। ताजमहल की खूबसूरती देखकर उन्होंने इसकी तारीफ की। भ्रमण के दौरान परिवार के साथ उन्होंने ताजमहल परिसर में डायना बेंच पर तस्वीरें खिंचवाईं।
परिवार के सभी सदस्यों ने डायना बेंच पर ताजमहल के साथ फोटो कराए। करीब 3:45 बजे कंगना परिवार के साथ ताजमहल से रवाना हो गईं।
पर्यटकों की उमड़ी भीड़
इस दौरान ताजमहल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। दूसरी तरफ अभिनेत्री की एक झलक पाने को पर्यटकों में उत्सुकता दिखी।
Location : Agra
Published : 22 November 2026, 6:13 PM IST