
देवरिया में 50 लाख की अवैध शराब बरामद
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लगातार अंग्रेजी शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसके चलते ही पुलिस की ओर से एक्शन जारी है। वही फिर एक बार अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचने के लिए देवरिया जनपद में बिहार सीमा से सटे थाना बरहज क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को ट्रक समेत गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, बरामद ट्रक से लगभग 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। साथ ही एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में बरहज थाने की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25/26 मई की रात रगड़गंज बाईपास बरहज पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP22AT8435 को रोका।जांच के दौरान जैविक खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 318 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त जग्गा सिंह पुत्र स्वर्गीय हाकम सिंह निवासी ग्राम व थाना रावतसर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने ट्रक व शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध बरहज थाने में धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
126 पेटी इम्पीरियल स्टाईल ब्लेन्डेड (180ml)
06 पेटी डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की (180ml)
31 पेटी लंदन प्राइड प्रीमियम व्हिस्की (375ml)
57 पेटी डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की (750ml)
50 पेटी इम्पीरियल ब्लू प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की (375ml)
48 पेटी इम्पीरियल ब्लू प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की (180ml)
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है- वर्ष 2019 में अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में शराब तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह समेत 9 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।
बता दें कि, प्रदेशभर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के बुलंत हौसलों को रोकने के लिए राज्य की पुलिस एक्शन मोड़ में है।
Location : Deoria
Published : 27 May 2025, 9:59 AM IST
Topics : 50 lakh illegal whiskey seized Barhaj police action Deoria liquor smuggling Illegal arms and liquor case Inter state liquor smuggler arrested