
एसपी ने जारी किए तैनाती आदेश (Source: Dynamite News)
Hathras: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की है। इसके तहत एसपी कार्यालय के लोक शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अवधेश कुमार को हाथरस कोतवाली सदर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी को हसायन कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा हाथरस जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा को सासनी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एसपी ने तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
शराब के नशे में ऑफिस पहुंचा क्लर्क! अचानक पहुंचे DC ने पकड़ी गड़बड़ी, फिर लिया बड़ा एक्शन
गौरतलब है कि पिछले दिनों डीआईजी स्तर से हाथरस जिले में तैनात 18 पुलिस इंस्पेक्टरों का दूसरे जनपदों में तबादला किया गया था। इनमें कई थानों के प्रभारी निरीक्षक भी शामिल थे। तबादलों के चलते जिले के कई थानों में प्रभारी निरीक्षकों के पद रिक्त हो गए थे।
वहीं, गैरजनपदों से भी कुछ इंस्पेक्टरों का हाथरस में स्थानांतरण हुआ है। इसके बाद पुलिस विभाग में नई तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में एसपी ने तीन थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेष रिक्त पदों पर भी तैनाती की जा सकती है।
Location : Hathras
Published : 19 November 2026, 12:20 PM IST
Topics : Hathras Kotwali Hathras Police Inspector Hathras Police News Hathras Police Transfer SP Chiranjiv Nath Sinha