Gorakhpur Crime News: गीता प्रेस क्षेत्र में प्रतिबंधित 238 किलो अवैध प्लास्टिक जब्त, इतना लगा जुर्माना

नगर निगम गोरखपुर द्वारा एकल प्रयोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 January 2026, 2:56 AM IST

Gorakhpur: नगर निगम गोरखपुर द्वारा एकल प्रयोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गीता प्रेस क्षेत्र के पास प्रवर्तन दल ने एक ऑटो लोडर गाड़ी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम के प्रवर्तन दल को गुप्त सूचना मिली थी कि गीता प्रेस के आसपास के मार्ग से एक ऑटो लोडर के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक एकल प्रयोग प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री की अवैध सप्लाई की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो लोडर को रोका और उसकी तलाशी ली।

ऑटो लोडर गाड़ी जब्त

जांच के दौरान गाड़ी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई। मौके पर मौजूद ऑटो चालक से पूछताछ की गई, लेकिन वह न तो सामग्री के स्वामी का नाम बता सका और न ही किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। इसके बाद प्रवर्तन दल ने नियमों के तहत ऑटो लोडर गाड़ी को जब्त कर लिया और चालक को वाहन सहित नगर निगम कार्यालय लाया गया।

गोरखपुर में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शासन सख्त, प्रमुख सचिव ने वीसी से दिए कड़े निर्देश

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार की निगरानी में बरामद सभी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को नगर निगम के स्टोर में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया। जब्त किए गए सामान में एकल प्रयोग प्रतिबंधित पॉलीथिन की कुल छह बोरियां शामिल हैं, जिनका वजन लगभग 180 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा प्लास्टिक के सादा गिलास के छह गत्ते, जिनका कुल वजन करीब 48 किलोग्राम है, तथा प्लास्टिक के रंगीन गिलास का एक बड़ा गत्ता, जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम है। इस तरह कुल 238 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

नगर आयुक्त ने दी हिदायत

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने स्पष्ट कहा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसके निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना, जब्ती और विधिक कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसे अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे।

राप्ती की पुरानी धारा से आधुनिक पहचान तक: रामगढ़ ताल बना गोरखपुर की शान, देखें Video

उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में नगर निगम का सहयोग करें। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि प्लास्टिक मुक्त गोरखपुर के संकल्प में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 2 January 2026, 2:56 AM IST