Site icon Hindi Dynamite News

यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ-मुंबई रूट पर दौड़ेगी पहली स्लीपर वंदे भारत

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मुंबई (Lucknow to Mumbai)  का सफर जल्द ही आसान हो सकता है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ-मुंबई रूट पर दौड़ेगी पहली स्लीपर वंदे भारत

लखनऊ: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मुंबई (Lucknow to Mumbai)  का सफर जल्द ही आसान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक रेलवे लखनऊ (Railway Lucknow) से मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (sleeper vande bharat train) चलाने की तैयारी कर रहा है।

स्टेशनों का सर्वे भी पूरा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं वाली इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे ने मुंबई-लखनऊ रूट (Mumbai-Lucknow Route) पर स्टेशनों का सर्वे भी पूरा कर लिया है।

लखनऊ और मुंबई के बीच होगी शुरू

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन (vande bharat train) वाराणसी और दिल्ली के बीच शुरू की गई थी। अब देश की पहली स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat) जल्द ही लखनऊ और मुंबई के बीच शुरू हो सकती है।

ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना

जानकारी के मुताबिक नई स्लीपर वंदे भारत का पूरा रेक दिल्ली कोचिंग यार्ड में पहुंच गया है। इसके बाद रेलवे इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। लखनऊ से मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस वजह से इस रूट पर रेलवे द्वारा स्लीपर वंदे भारत चलाने की पूरी संभावना है।

रूट और टाइमटेबल जल्द

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित नई ट्रेन सेवा का रूट सर्वे पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाई जाएगी और सप्ताह में चार दिन संचालन के लिए तैयार है। वर्तमान में ट्रेन को हरी झंडी मिलने का इंतजार है, जिसके बाद शेड्यूल और रूट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।

सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव

यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। माना जा रहा है कि यह ट्रेन प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए व्यस्त रूट पर चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा। रेलवे प्रशासन इस परियोजना को लेकर उत्साहित है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
Exit mobile version