
देवरिया में तस्करों का आतंक (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: यूपी के देवरिया में बदमाश बेखौफ हैं। उन्हें कानून का लेस मात्र भी भय नहीं है। ताजा मामले में तस्करों ने खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में चौकी इंचार्ज को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मामला खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार चौकी का है।
जानकारी के अनुसार भिगारी बाजार चौकी इंचार्ज जय सिंह यादव टीम के साथ रोड पर गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान अपने को घिरा देखकर तस्करों ने चौकी पर लगे बैरियर को टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आने से चौकी इंचार्ज घायल हो गए। गंभीर अवस्था में चौकी इंचार्ज को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इस बीच पुलिस ने मौके से भाग रहे दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने तस्करों से चार पहिया वाहन के साथ 20 पेटी अवैध देशी शराब भी बरामद किया।
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वह बिहार राज्य के रहने वाले हैं। शराब तस्करों ने चौकी पर लगे बैरियर को भी किया क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Location : Deoria
Published : 14 May 2026, 5:11 PM IST