Deoria Accident: देवरिया में सड़क हादसे से मची अफरा-तफरी, दो बाइकों की भिड़ंत में 4 घायल

देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियां भी शामिल हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 October 2026, 2:18 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियां भी शामिल हैं।

पिता और उनकी दो बेटियां भी घायल

हादसे में अमिताभ बच्चन प्रजापति (48), उनकी पुत्री ज्योति प्रजापति (19), कुमकुम प्रजापति (20) और सुहेल अंसारी (38) घायल हुए हैं। अमिताभ बच्चन प्रजापति, ज्योति और कुमकुम देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेलमहा गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं, सुहेल अंसारी कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र स्थित सुमही टोला रामपुर के रहने वाले हैं।

दुर्घटना में सुपर स्प्लेंडर और अपाचे बाइक शामिल बताई गई हैं। सुपर स्प्लेंडर का पंजीकरण नंबर UP52 AH 615 और अपाचे का नंबर UP57 AK 7852 बताया गया है।

पथरदेवा अस्पताल से देवरिया रेफर

घटना की सूचना मिलने के बाद एक घायल को 112 पीआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को निजी साधन से ले जाया गया। सभी घायलों को पथरदेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों की मौजूदा स्थिति के संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Location :  Deoria

Published :  15 October 2026, 2:18 PM IST