सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में फतेहपुर की निष्ठा दीक्षित टॉपर, छात्रा ने 98.6% अंक किए हासिल

जिले में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम 5 बजे घोषित होते ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 April 2026, 8:24 AM IST

Fatehpur: जिले में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम 5 बजे घोषित होते ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया।

जिले में महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सरकारी अध्यापिका हैं। निष्ठा ने बताया कि वह आगे चलकर एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसी विद्यालय की आकांक्षा सिंह ने 97% अंक हासिल किए। उनके पिता अनंत सिंह सीआरपीएफ में तैनात हैं। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और शिक्षकों को देते हुए इसे ‘गॉड्स प्लान’ बताया और डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।

अन्य मेधावी छात्रों में निकिता बाजपेई ने 96.6%, आयुष कुमार और नव्या शुक्ला ने 96.4%, आशुतोष अवस्थी और ईशा साहू ने 96%, आकृति श्रीवास्तव और तनु यादव ने 95.8%, नैनम गुप्ता और ओजस्वा ने 95.4% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और 53 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Fatehpur: जिस ट्रॉली से घर आना था अनाज, उसी के नीचे दबकर थम गईं किसान की सांसें, पढ़ें पूरी खबर …

वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97% अंक प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्राची के पिता रामकुमार और माता दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं। प्राची ने बताया कि वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं और राजनीति व व्यवसाय में भी रुचि रखती हैं।

Fatehpur: सीबीएसई 10वीं में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, 53 से ज्यादा विद्यार्थियों के 90% प्लस अंक

वहीं आनंद शुक्ला का सपना इंजीनियर बनना है, उनके पिता विनोद शुक्ला की मेडिकल स्टोर है। इसके अलावा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की ऐश्वर्या सिंह, सेजल अग्रहरि और सृष्टि श्रीवास्तव ने 95% अंक प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि 11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं और इसका श्रेय विद्यालय की टीम, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Location :  Fatehpur

Published :  16 April 2026, 8:24 AM IST