लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों युवक बाराबंकी के

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर कादूनाला चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाराबंकी के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार चालक की तलाश कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 October 2026, 10:38 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में कादूनाला चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की तलाश कर रही है। हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों युवक बाराबंकी के निवासी थे। जान गंवाने वालों की पहचान बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी रोहित उर्फ खूनखून (25) और अटहरा गांव निवासी बृजेश उर्फ ग्लोस (22) के रूप में हुई है।

दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान की पुष्टि होने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

CCTV फुटेज से फरार चालक की तलाश

क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद ही टक्कर मारने वाले वाहन और चालक के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Location :  Sultanpur

Published :  23 October 2026, 10:38 AM IST