Valentine’s Day पर बढ़ा AI वाला रोमांस स्कैम का खतरा, ऐसे पहचानें फर्जी प्यार को

Valentine’s Day पर AI आधारित रोमांस स्कैम का खतरा बढ़ गया है। वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक और पर्सनलाइज्ड चैट से ठग बना रहे हैं जाल। जानिए फर्जी प्यार की पहचान और ऑनलाइन डेटिंग में सुरक्षित रहने के जरूरी टिप्स।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 13 February 2026, 1:21 PM IST

New Delhi: Valentine’s Day करीब आते ही जहां लोग प्यार और रिश्तों का जश्न मनाने की तैयारी करते हैं, वहीं साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब रोमांस स्कैम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इससे स्कैम पहले से ज्यादा खतरनाक और पकड़ में न आने वाले हो गए हैं।

ऑनलाइन डेटिंग, सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को भावनात्मक जाल में फंसाया जा रहा है। AI टूल्स की वजह से असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है।

AI की मदद से कैसे हो रहा है रोमांस स्कैम?

अब स्कैमर्स सिर्फ कॉपी-पेस्ट मैसेज नहीं भेजते। वे AI टेक्स्ट-जनरेशन टूल्स की मदद से आपके मैसेजिंग स्टाइल, भाषा और इमोशन के हिसाब से जवाब तैयार करते हैं। इससे बातचीत बेहद नैचुरल और भरोसेमंद लगती है।

1. पर्सनलाइज्ड चैटिंग

AI आपकी प्रोफाइल, पोस्ट और इंटरेस्ट देखकर उसी टोन में मैसेज तैयार करता है। सामने वाला व्यक्ति आपको “समझने वाला” और “परफेक्ट मैच” लगने लगता है।

Valentines Day 2026: वेलेंटाइन डे का नाम आखिर वेलेंटाइन क्यों पड़ा, पढ़ें वेलेंटाइन डे से जुड़ी यह रोचक कहानी

2. वॉइस क्लोनिंग

सिर्फ कुछ सेकंड के ऑडियो सैंपल से किसी की आवाज जैसी आवाज तैयार की जा सकती है। इससे स्कैमर्स वॉइस नोट या कॉल के जरिए भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं।

3. डीपफेक वीडियो

AI की मदद से नकली वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिनमें व्यक्ति असली जैसा दिखता और बोलता है। इससे वीडियो कॉल भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह गई है।

रोमांस स्कैम का आम पैटर्न क्या होता है?

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे स्कैम अक्सर एक जैसे स्टेप्स फॉलो करते हैं:

  • शुरुआत फ्रेंडली मैसेज या डेटिंग ऐप से होती है।
  • सामने वाला खुद को किसी दूसरे शहर या देश में काम करने वाला बताता है।
  • प्रोफाइल फोटो बेहद आकर्षक और “परफेक्ट” होती है।
  • बहुत जल्दी इमोशनल अटैचमेंट बनाने की कोशिश की जाती है।
  • मिलने की बात टाली जाती है।
  • कुछ समय बाद पैसों, गिफ्ट, मेडिकल इमरजेंसी या इन्वेस्टमेंट की बात शुरू हो जाती है।
  • यहीं से असली ठगी शुरू होती है।

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर देना चाहते है अपनी गर्लफ्रेंड को बेस्ट गिफ्ट, तो ये है कम बजट में परफेक्ट गैजेट्स

ऐसे करें फर्जी रोमांस की पहचान

अगर आप Valentine’s Day पर ऑनलाइन डेटिंग या नई दोस्ती की सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • जल्दबाजी से सावधान रहें: अगर कोई बहुत जल्दी “आई लव यू” या “लाइफ पार्टनर” जैसी बातें करने लगे तो सतर्क हो जाएं।
  • वीडियो कॉल की जांच करें: वीडियो कॉल के दौरान सामने वाले से सिर घुमाने या चेहरे के सामने हाथ हिलाने को कहें। डीपफेक वीडियो में अक्सर गड़बड़ी नजर आती है।
  • पहचान की पुष्टि करें: सोशल मीडिया प्रोफाइल को ध्यान से देखें। बहुत नई आईडी, कम पोस्ट या सिर्फ मॉडल जैसी तस्वीरें चेतावनी संकेत हो सकती हैं।
  • पैसे बिल्कुल न भेजें: जिससे आप कभी मिले नहीं हैं, उसे किसी भी बहाने से पैसे ट्रांसफर न करें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 February 2026, 1:21 PM IST