Google Maps Features: गूगल मैप्स ने लॉन्च किए 7 कमाल के फीचर्स, जानिये इनके फायदे

गूगल मैप अपने युजर्स के लिए ला रहा है। कुछ ऐसे जबरदस्त फीचर्स जिससे लोगों का सफर होगा आसान। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Manoj Tibrewal Aakash
Updated : 24 June 2025, 4:59 PM IST

नई दिल्ली: आज के समय में Google Maps सिर्फ एक नेविगेशन ऐप नहीं बल्कि एक स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है। लोग इसे रास्ता खोजने के लिए तो इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन इसके कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स भी हैं जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।

चाहे आप किसी नई जगह जा रहे हों, भाषा समझ नहीं आ रही हो, पार्किंग ढूंढनी हो या टोल से बचना हो Google Maps आपके हर सफर को आसान बना सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं Google Maps के 7 ऐसे शानदार और यूज़फुल फीचर्स, जो आपके ट्रैवल एक्सपीरियंस को बदलकर रख देंगे।

बिना इंटरनेट के भी रास्ता साफ

अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं जहां इंटरनेट कमजोर है या है ही नहीं, तो Google Maps का Offline Maps फीचर आपका भरोसेमंद साथी बन सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें

ज़रूरी क्षेत्र सर्च करें

नीचे दिए तीन डॉट्स पर टैप करें

"Download offline map" चुनें

डाउनलोड करने के बाद, "Offline Maps" में जाकर उपयोग करें

भाषा की नहीं अब कोई दिक्कत

विदेश यात्रा या किसी अनजान क्षेत्र में भाषा न समझ आना अब कोई समस्या नहीं। Google Maps का Translate फीचर आपके लिए लोकेशन का उच्चारण बोलकर सुनाता है।

कैसे इस्तेमाल करें

स्थान खोलें

नाम या पते के पास स्पीकर आइकन पर टैप करें

उच्चारण आपकी भाषा में सुनें

भूलने की आदत हो तो यह फीचर है आपके लिए

बड़ी पार्किंग या मॉल में गाड़ी कहां खड़ी की थी, भूल जाते हैं? अब नहीं!

कैसे करें

अपनी वर्तमान लोकेशन (ब्लू डॉट) पर टैप करें

“Save Parking” (P आइकन) पर टैप करें

नोट जोड़ें, अलार्म सेट करें या लोकेशन शेयर करें

रूट में कई जगह रुकना हो तो आसान तरीका

किसी को छोड़ना है, किसी को लेना है, कोई सामान उठाना है तो “Add stop” फीचर काम आएगा।

कैसे करें

एक रूट डालें

ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें > “Edit stops”

जितने चाहें उतने स्टॉप जोड़ें, री-ऑर्डर करें

360° थ्री-डी लोकेशन एक्सपीरियंस

Google Earth के ज़रिए किसी भी जगह का थ्री-डी नज़ारा लें और जगह को घूमते-फिरते जानें।

कैसे करें

लोकेशन सर्च करें

फोटो जैसा आइकन या घूमता एरो देखें

उस पर टैप कर 360° व्यू देखें

रास्ते में ही पेट पूजा का इंतज़ाम

Google Maps से ही आप सीधे खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

कैसे करें

रेस्टोरेंट सर्च करें

नीचे “Place an order” विकल्प चुनें

डिलीवरी एप या वेबसाइट से ऑर्डर करें (यह सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं)

सफर हो सस्ता और स्मार्ट

अगर आप टोल से बचना चाहते हैं तो Google Maps उसमें भी मदद करता है।

कैसे करें:

रूट डालें

ऊपर तीन डॉट्स > “Route Options”

“Avoid tolls” पर क्लिक करें

Location :  New Delhi

Published :  24 June 2025, 4:46 PM IST