Uttar Pradesh: युवक का शव पेड़ से लटका मिला

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में आज एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद होने से हड़कम्प मच गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 January 2023, 1:18 PM IST

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में आज एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद होने से हड़कम्प मच गया।

पुलिस उप अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि बेलाताल कस्बे में कोठी फूलबाग इलाके में वाटर फिल्टर प्लांट के समीप निर्जन स्थान पर एक चिल्ला के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

मृत युवक की उम्र कोई 26 वर्ष के आसपास ज है। यहां सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने इस शव को देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मोके पर कुछ ही समय मे लोगो की भारी भीड़ जुट गई किन्तु मृतक की शिनाख्त नही की जा सकी है। (वार्ता)

Published : 
  • 23 January 2023, 1:18 PM IST

No related posts found.