नुई मुंबई में किशोरी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

में एक ऊंची इमारत से एक किशोरी को धक्का देकर मार डालने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 June 2023, 9:25 AM IST

ठाणे: नई मुंबई में एक ऊंची इमारत से एक किशोरी को धक्का देकर मार डालने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआरआई पुलिस ने आठ जून को हुई इस घटना के लिए आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर 16 वर्षीय किशोरी को बेलापुर में अधूरी बनी हुई इमारत की आठवीं मंजिल पर ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को धक्का दे दिया।

 

Published :  12 June 2023, 9:25 AM IST