
महराजगंज: गणतंत्र दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी तो सभी देते है। बावजूद इसके स्थिति यह है कि महराजगंज में लंबे समय से स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगा विशाल तिरंगा हवा के तेज झोंके से फटने के बावजूद लहरा रहा है।
बता दें कि गंदे व फटे होने के बावजूद इस तरह लहरा रहे तिरंगे पर किसी जिम्मेदार की नजरें अब तक क्यों नहीं गईं यह समझ से परे है।
जब जिले के प्रमुख स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थिति यह है तो अन्य जगहों और विभागों पर तिरंगे की स्थितियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
Published : 21 April 2024, 6:05 PM IST