पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

मध्य दिल्ली के चांदनी महल के सीता त्रराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 May 2023, 6:51 PM IST

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के चांदनी महल के सीता त्रराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक दिलीप यादव मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार और सोमवार के बीच वाली रात को हुई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सेन ने बताया 'दो बजकर 50 मिनट के करीब एलएनजेपी अस्पताल से चांदनी महल पुलिस थाने को सूचित किया गया कि सीताराम बाजार इलाके में दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चिकित्सकों ने दिलीप यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य मजदूर चित्तन मंडल के पैर में चोटें आईं है।

उन्होंने बताया कि मंडल का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर उस समय हुई जब कुछ मजदूर एक दीवार तोड़ रहे थे तभी वह दीवार अचानक उन दोनों पर गिर गई।

उसने बताया कि घायलों को अन्य मजदूरों ने अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार और परिसर के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

 

Published : 
  • 8 May 2023, 6:51 PM IST

No related posts found.