
महराजगंजः माघ मास कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी पर मंगलवार को महिलाओं ने व्रत रहकर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की। भगवान शिव व माता पार्वती को पुष्प अर्पित कर सुखमय जीवन की कामना किया। संतान की समृद्धि और सर्वत्र कल्याण के लिए वरदान मांगा।
सुगन्ध से गमका घर-आंगन
घरों से उठे धूप अगरबत्ती की सुगन्ध ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। शिव की कथा श्रवण कर भाव विभोर हो गईं। भोर से ही व्रत की तैयारियां शुरू हो गई। सुबह होते ही व्रतियों ने स्नान-ध्यान किया। पूजा घर में संकटहरण श्री गणेश जी, भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित किया।
मंत्रोच्चार से अध्यात्मिक बना माहौल
व्रतियां लाल रंग का वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर बैठी। फल, फूल, रौली, मौली, अक्षत, पंचामृत से श्री गणेश, भगवान शंकर व माता पार्वती को स्नान कराया। धूप, दीप से विधिवित पूजा अर्चना की। इस दौरान ऊं गणेशाय नमः की मंत्रोच्चार से घर-आंगन अध्यात्मिक बन गया।
कथा सुन आत्मविभोर हो उठी महिलाएं
जहां पुरोहितों से व्रतियों ने भगवान शिव व माता की कथा का श्रवण कर आत्मविभोर हो उठी। वहीं बहुत से व्रतियों ने कथा का गुणगान किया। यह दौर पूरे दिन चलता रहा। अंत में व्रतियों ने तिल व गुड़ से बनी लड्डू का गणेश जी को भोग लगाया। गरीबों को दान दिया और भोजन कराया।
Published : 10 January 2023, 7:18 PM IST
Topics : fast Ganesh Chaturthi Lord Ganesh Sankashti Chauth Worship दीर्घायु वरदान व्रत श्री गणेश संकष्टी चौथ