Crime in UP: सहारनपुर में पंखे से लटका मिला महिला का शव, सुसराल वालों पर हत्या का आरोप, जानिये पूरा माला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2023, 11:58 AM IST

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सहारनपुर के वरिठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने बताया कि महिला के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाडा ने बताया कि महिला स्वाति (28) की शादी ढाई वर्ष पूर्व देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मकबरा गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि महिला के भाई रवि के अनुसार उसकी बहन का रविवार रात 11 बजे फोन आया था जिसमें उसने परिजन से सुबह आकर उसे ले जाने की बात कही थी लेकिन सोमवार सुबह जब परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां स्वाति का शव मिला।

Published : 
  • 6 June 2023, 11:58 AM IST

No related posts found.