Site icon Hindi Dynamite News

आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में महिला घायल, जानिये पूरा मामला

जारचा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो लोगों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में महिला घायल, जानिये पूरा मामला

नोएडा: जारचा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो लोगों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जारचा थाना क्षेत्र के कलोदा गांव में आकिल और फिरोज के बीच दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आकुल ने फिरोज के ऊपर गोली चला दी। लेकिन गोली फिरोज को न लगकर अंजुम नामक महिला को लग गई।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version