बारिश ने ली महिला की जान

कानपुर में बारिश से एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन इस बारिश ने महिला की जान ले ली।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 July 2017, 11:28 AM IST

कानपुर: मानसून की पहली बारिश शहरियों के लिए राहत के साथ-साथ आफत बनकर भी बरसी है। बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते जहां एक तरफ लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया तो वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने एक घर में कोहराम मचा दिया।

यह भी पढ़ें: जब आफत बन बरसी बारिश..

मृतक महिला के घर का दृश्य

यह भी पढ़ें: बारिश ने रोकी फरियादियों की राह

मेडिकल कालेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। महिला का नाम रामश्री है, जो मेडिकल कालेज परिसर में रहती थी। वह हैलट से रिटायर्ड कर्मचारी थीं। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि उनके पति रघुवीर जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। पति की जगह पर ही रामश्री को नौकरी मिली थी। घर मे रामश्री के 4 बच्चे जिनमे 2 लड़कियां जिनकी शादी हो चुकी है वही 2 लडके सुदेश और जगदीश जिनमे एक लड़का जगदीश विकलांग है।

Published : 
  • 6 July 2017, 11:28 AM IST

No related posts found.