
पटनाः खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी खूबसूरत लगती है। इन दिनों दोनों का एक गाना धमाल मचा रहा है। गाने को बार-बार Youtube पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की हॉटनेस देख फैंस हुए पागल, दोनों की जोड़ी ने लगा दी आग
यह भी पढ़ें: काजल राघवानी की कमर ने खेसारी लाल को बनाया दिवाना, देख आप भी लगेंगे थिरकने
इस गाने में दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में जहां काजल राघवानी ने पींक कलर की कुर्ती पहनी हुई है तो वहीं खेसारी लाल ने पीली रंग की शर्ट और ब्लैक जींस पहनी हुई है। दोनों की हरकतें बोहद की क्यूट लग रही है। इस सॉन्ग में काजल राघवानी गलती से शराब पी लेती हैं और नशे में मदहोश होकर खेसारी लाल यादव के बाहो में झूमने लगती हैं।
गाने का नाम इ का हमके पियवले रे है। ये गाना दोनों की कुछ समय ही पहले रिलीज हुई फिल्म मेहंदी लगा के रखना का है। इस गाने को अबतक 5,488,580 बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। फिल्म मेहंदी लगा रखना को रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। मेहंदी लगा के रखना फिल्म 2017 की सुपरहिट फिल्म रह चुकी है।
Published : 29 December 2019, 4:53 PM IST
Topics : Bhojpuri movies bhojpuri songs Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav काजल राघवानी खेसारी लाल यादव पटना भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म