Weather Update: दिल्ली में सूरज की तप‍िश और लू के बीच हल्‍की बार‍िश के आसार,जानिये ताजा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 May 2023, 5:12 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को गरज के साथ छीटें पड़े और बारिश हुई जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे संतोषजनक श्रेणी (75) में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Published : 
  • 26 May 2023, 5:12 PM IST

No related posts found.