Weather Update: भीषण गर्मी के बीच आई राहत की खबर, मानसून ने केरल में दी दस्तक

भीषण गर्मी के बीच राहत की बड़ा खबर सामने आई है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 May 2024, 11:42 AM IST

नई दिल्ली: देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बार आसमानी आफत ने कई नये रिकार्ड बना दिये है। गर्मी के प्रकोप बीच राहत की बड़ा खबर सामने आई है। केरल में मानसून की शुरूआत हो चुकी है और वहां झमाझम बारिश हो रही है।

मानसून की दस्तक के साथ ही आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी राहत के बादल बरस सकते हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून समय से दो दिन पहले पहुंचने वाला है। मानसून के पहुंचने के साथ ही गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जायेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले यानी गुरुवार (30 मई, 2024) को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। ऐसे में कुछ ही घंटो में मानसून पहुंचने की संभावना है। इस दौरान यहां बारिश भी हो सकती है।

Published :  30 May 2024, 11:42 AM IST