Weather Update:न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर IMD ने दी ये चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 May 2023, 6:26 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Published : 
  • 7 May 2023, 6:26 PM IST

No related posts found.