
नई दिल्ली: मानसून सीजन खत्म होने को है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश की मार जारी है। उत्तर प्रदेश से लेकर केरल तक भारी बारिश की मार झेल रहा, राज्यो के कई जिलो में बाढ़ जैसी स्थिति हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश को अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, हाथरस, मैनपुरी, आगरा, झांसी, कानपुर नगर, औरैया, फुरसतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बहराइच के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Published : 1 September 2022, 12:36 PM IST
Topics : IMD Meteorological Department Rain Alert Weather Update उत्तर प्रदेश चेतावनी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग