
नयी दिल्ली: दिल्ली वालों की सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Published : 25 September 2023, 12:10 PM IST
Topics : आसार उमस तापमान नयी दिल्ली मौसम हल्की बारिश