
महराजगंज: मुख्य विकास अधिकारी रहे संतोष कुमार रॉय का तबादला होने के बाद जनपद की कमान 2019 बैच के आईएएस अनुराज जैन के हाथों सौंपा गया है। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी का चार्ज लेने के बाद डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत की है।
उन्होंने बताया कि विकास भवन में जितने भी विभागो के साथ-साथ अधिकारीगण है उनसे समंजस्व्य बैठाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा जारी योजनाओं को लगातार फील्ड में उतरकर धरातल पर पालन कराने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा की हम लोग दो भाई और एक बहन है। पहले हम प्राइवेट जॉब करते हुए आईएफएस क्वालीफाई किये। ट्रेनिग के दौरान ही मेरा आईएएस में चयन हो गया। उन्होंने अपनी प्राइवेट सेक्टर की नौकरी के बाद आईएएस जैसे बड़े पद पर आने के बाद दोनो का अलग–अलग अनुभवों को भी साझा किए।
आईएफएस में चयन के तजुर्बे को भी बया करते हुए बताया कि जनपद में काफी सेंचुरी वन क्षेत्र है। हम दोनों पहलुओं पर विकास के लिए तत्पर रह सकते है और आगामी 20 जुलाई को जनपद में 35 लाख पेड़ लगाए जाने को लेकर भी चर्चा किए। उन्होंने कहा की पौधों को लगवा कर प्रापर तरीके जनपद को हराभरा करवाया जायेगा।
मनरेगा में भ्रष्टाचार पर बोले सीडीओ
मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर सीडीओ अनुराज जैन ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि हमें लगता है कि ओवर साइड की समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है।
निचले तबके के अफसर ध्यान नहीं दे पाते है। यही कारण है कि मनरेगा में कुछ खामियां रह जाती है। जिसको भरपूर प्रयास रहेगा समाप्त करने का। बाकी हम सब मिलकर जनपद के विकास में भागीदारी निभायेंगे।
Published : 16 July 2024, 7:21 PM IST
Topics : 2019 बैच Chief Development Officer IAS Anuraj Jain interview powerful अनुराज जैन आईएएस महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन