
नई दिल्ली: देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो गई है। गुरुवार को मुकेश अंबानी के मुबंई स्थित आवास 'एंटीलिया' में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई समारोह का आयोजन किया गया। इस सगाई में फिल्म जगत से लेकर कई क्षेत्र के दिग्गज हस्तिया शामिल हुई।
पूरे परिवार और मेहमानों की मौजूदगी में पुरानी परंपरा अनुसार गोल धना और चुनरी विधि अनंत और राधिका की सगाई हुई। इस अवसर पर मुकेश अंबानी समेत पूरा अंबानी परिवार एक साथ स्टेज पर डांस करता हुआ भी नजर आया। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिंग सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार किया 'वाह वाह राम जी' गाने पर डांस pic.twitter.com/44eaasFv1W
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 20, 2023
वायरल वीडियों में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी, दामाद आनंद पीरामल और बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका एक साथ स्टेज पर 'वाह वाह राम जी' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Published : 20 January 2023, 3:58 PM IST
Topics : Anant Ambani mukesh ambani Video Viral अनंत अंबानी उद्योगपति डांस मुकेश अंबानी वीडियो वायरल सगाई