
भिटौली (महराजगंज): थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया में एक ईंट भट्ठा पर शनिवार की सुबह दीवार भरभरा कर गिरने का मामला प्रकाश में आया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा पर मजदूर काम कर रहे थे।
अचानक एक दीवार गिर गई और इसमें कई मजदूर दब गए।
आनन-फानन में लोगों में ईंट हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
इसी बीच किसी ने भिटौली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
दीवार गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अशोक 35 निवासी कप्तानगंज की मृत्यु की खबर है।
Published : 11 May 2024, 11:33 AM IST