
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग शुरू चुका है। मतदान के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। यूपी में चौथे चरण की 13 लोकसभा सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इस चरण में उन्नाव, खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान में दो करोड़ से अधिक मतदाता कन्नौज से समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और फर्रुखाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद और कानपुर से प्रकाश जायसवाल और कानपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनु टंडन के भाग्य का फैसला करेंगे।
Published : 29 April 2019, 7:35 AM IST
Topics : चौथे चरण मतदाता मतदान लोकसभा चुनाव सुरक्षा