VIDEO: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई में पत्नी मधुमणि के अच्छे आचरण का बड़ा हाथ

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि के अच्छे आचरण के कारण यूपी सरकार ने कल जेल से रिहा करने का फैसला दिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कैसे संभव हुआ ये सब कुछ

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 August 2023, 2:42 PM IST

लखनऊ: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि को यूपी सरकार ने कल जेल से रिहा करने का आदेश दिया। इस आदेश के एक दिन बाद त्रिपाठी दंपत्ति की रिहाई पर रोक लगाने से सुप्रीम ने भी इनकार किया है। 

बता दें कि गुरूवार को अच्छे आचरण के कारण यूपी सरकार ने त्रिपाठी दंपत्ति की जेल से रिहाई के आदेश दिये थे।

बताया जाता है कि अमरमणि त्रिपाठी के अच्छे आचरण के पीछ उनकी पत्नी मधुमणि का बड़ा हाथ है। 

यूपी सरकार के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी कहा कि जेल से कैदियों की रिहाई जेल की नीतियों और जेल के कैदियों के आचरण पर आधारित होती है। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही किसी कैदी की रिहाई के आदेश दिए जाते हैं। 

Published : 
  • 25 August 2023, 2:42 PM IST

No related posts found.