Site icon Hindi Dynamite News

छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में आए नजर विक्की कौशल, नए लुक की तस्वीरें हुई वायरल

विक्की कौशल नए अवतार में नजर आए हैं, जिसमें विक्की छत्रपति संभाजी महाराज दिखाई दे रहे हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में आए नजर विक्की कौशल, नए लुक की तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली: विक्की कौशल के लिए किसी भी किरदार को निभाना मुश्किल नहीं है। एक्टर हर नए किरदार में ऐसे ढलते हैं कि उन्हें अलग देखना मुश्किल हो जाता है। 

डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल लुक इतना बढ़िया है कि फैंस का उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है।

विक्की अपनी नई फिल्म 'छावा' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में देखा जाएगा। अब फिल्म के सेट्स से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

लीक हुआ नया लुक
विक्की कौशल की लीक हुई फोटोज में वह एकदम नए अवतार में नज़र आ रहे हैं। विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के गेटअप लिए दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल को इस नए सुक में उनके फैंस उनको बिल्कुल भी पहचान नहीं पा रहे हैं।  

इन तस्वीरों को ट्विटर पर विक्की कौशल के एक फैन पेज ने शेयर किया है। तस्वीरों में विक्की, लंबी दाढ़ी-मूंछों और लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने आधे बालों को भगवान शिव जैसे बन में बांधा हुआ है और बाकी खुले छोड़े हैं। उनके बालों में रुद्राक्ष लगे भी नजर आ रहे हैं।

विक्की के माथे पर सफेद चंदन ने त्रिपुंड बना है और कानों में भारी कुंडल हैं। गले में रुद्राक्ष और छोटी सीपियों की माला है। 

एक्टर ने वॉरियर अवतार लिया हुआ है, उनके कपड़े काफी सिंपल हैं। तस्वीरों से साफ है कि विक्की कौशल के लुक पर काफी मेहनत की गई है। एक्टर इनमें कहीं जाते दिख रहे हैं। विक्की का ये रूप उनके सभी फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है। 

हीरोइन होंगी रश्मिका  

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा', एक ऐतिहासिक ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित होगी, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे।

'छावा' फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येशुबाई भोंसले का रोल निभाने वाली हैं। ये विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म होगी। 

'छावा' को प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपने बैनर मैडडॉक्स फिल्म्स तले बना रहे हैं। ये फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा विक्की कौशल के पास 'बैड न्यूज' और भंसाली की 'लव एंड वॉर' है।

Exit mobile version