वाइस एडमिरल एस जे सिंह ने संभाला नौसेना उप प्रमुख का पदभार,जानिये उनके बारे में

वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 April 2023, 6:52 PM IST

नयी दिल्ली: वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे का स्थान लिया है जो 39 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास एडमिरल संजय जसजीत सिंह भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 1986 में तैनात किए गए।

अपने 37 साल के करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के ज्यादातर जहाजों पर सेवा दी और नौसेना स्टाफ के असिस्टेंट चीफ (सीएसएनसीओ), पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग समेत कई पदों पर रहे।

नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशंस) के उप प्रमुख थे।

अपनी उल्लेखनीय सेवा के लिए फ्लैग ऑफिसर को 2009 में नौसेना पदक और 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Published : 
  • 2 April 2023, 6:52 PM IST