Site icon Hindi Dynamite News

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे देश के अगले नौसेना प्रमुख, सरकार ने दी मंजूरी

नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्‍त किया गया है। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे देश के अगले नौसेना प्रमुख, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्‍ली: सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला चीफ ऑफ नवल स्‍टाफ नियुक्‍त किया है। चीफ ऑफ नवल स्‍टाफ वाइस एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। करमबीर सिंह उनके रिटायरमेंट के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे।

चीफ ऑफ नवल स्‍टाफ वाइस एडमिरल सुनील लांबा के 31 मई को सेवानिवृत्‍त होने के बाद वाइस एडमिरल करमबीर सिंह पदभार संभाल लेंगे। 

वर्तमान में वह भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। इस पद पर वह पिछले  31 अक्टूबर 2017 से हैं। हरीश बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यह पद ग्रहण किया था।

करमबीर सिंह को जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियु‍क्‍त किया गया था और वह 1982 में हेलीकॉप्‍टर के पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोव के-25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का विशेष अनुभव है।

उन्‍होंने कॉलेज ऑफ नवल वारफेयर, मुंबई के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज से स्नातक किया है। नेवी की आधिकारिक वेबसाइट के एक लेख के अनुसार वह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के छात्र रहे हैं। साथ ही पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी के रूप में भी उनका अनुभव रहा है। उन्‍होंने भारतीय तटरक्षक पोत, नौसेना के मिसाइल जलपोत और साथ ही निर्देशित मिसाइल डि‍स्ट्रॉयर्स की कमान भी संभाली है।

37 वर्षों से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्हें उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक (2018) से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version