
मुंबईः रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी (Ameen Sayani) का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे रजिल सयानी ने यह जानकारी दी।
अमीन सयानी के निधन पर आकाशवाणी ने शोक जताया है। आकाशवाणी ने कहा, "सबसे शानदार प्रेजेंटर में से एक, अमीन सयानी का निधन हो गया है। वो रेडियो शो बिनाका गीत माला के आइकोनिक प्रेजेंटर थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
One of the greatest radio presenters, Ameen Sayani has passed away.
He was the iconic presenter of the popular radio show “Binaca Geet Mala”.#RIP #AmeenSayani @MIB_India @prasarbharati @airnewsalerts pic.twitter.com/S0aO4L5a1M
— Akashvani आकाशवाणी (@AkashvaniAIR) February 21, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल मुंबई में होगा।
यह भी पढ़ेंः एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, जानिये उनका सफर
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीन सयानी ने 54 हजार से अधिक रेडियो प्रोग्राम और 19 हजार से ज्यादा जिंगल और विज्ञापन के लिए अपनी आवाज दी थी।
Published : 21 February 2024, 11:53 AM IST
Topics : Ameen Sayani Ameen Sayani Death Ameen Sayani Passes Away Latest Hindi News अमीन सयानी निधन रेडियो प्रेजेंटर हार्ट अटैक